पठानकोट के एयरबेस में हुए आतंकवादी हमले के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही शांति वार्ता के दौर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने हमले में सात जवानों के शहीद होने पर उन्हें श्रद्घांजलि दी है। मुफ्ती दिल्ली के एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।
अधिकारिक प्रवक्ता ने ये कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पठानकोट हमले के बाजवूद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता का दौर पटरी से नहीं उतरेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी भावना शहीद हुए परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपना लाल हमले में खोया है। उन्होंने कहा कि मेरी सहानुभूति दिल से शहीद लोगों के परिवारों के साथ है।
पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि 17 जवान अब तक घायल हो चुके हैं। एयरफोर्स का ये एयरबेस इंडिया-पाकिस्तान बार्डर से 35 किमी दूर है।