फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में लगी प्रदर्शन को लेकर कई जगह पाबंदी

Mon, 04 Jan 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज शिया समुदाय के लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए कुछ हिस्सा में पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


शिया समुदाय साउदी अरब में शियाओं के धर्मगुरू शेख निम्र अल-निम्र को फांसी दे दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि पाबंदी रैनामवरी और जादीबल पुलिस थाना क्षेत्रों में लगाई गई थी।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में पाबंदियां शिया समुदाय के प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन तौर पर लगाई गई थी। वहीं बडगांव जिले के कई इलाकों में शिया धर्मगुरू को फांसी दिए जाने के विरोध में बंद भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउदी के रहने वाले अल निम्र ने 2011 में अरब स्प्रिंग विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। अल निम्र सहित 46 लोगों को फांसी साउदी अरब में दी गई थी। इसके साथ ही अलकायदा के हमलों में शामिल रहनेवाले सुन्नी समुदाय के लोगों को भी फांसी दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें