दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में स्थित पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर से शनिवार को 790 कांस्टेबल 12 महीने का प्रशिक्षण लेकर पासआउट हुए। राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।
व्यास ने कहा कि पुलिस के जवानों को आने वाले वक्त में और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आने वाले महीनों में लोकल बॉडीज और पंचायती चुनाव होने हैं। पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद कहा ने कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को दोहरी चुनौती के साथ जूझना पड़ता है। एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ पत्थरबाजी व कानून व्यवस्था की स्थिति।
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे सलाहकार बता रहे थे कि हमें हर फाइनेंस कमीशन में रियासत का करोड़ों रुपयों का नुकसान होता है। इसलिए यह एक अच्छा मौका है कि जो जवान चुनकर आएंगे, उस पैसे को वह खर्च करेंगे। वैद ने कहा कि इससे नियुक्ति और विकास होगा। ईद पर पुलिस जवानों सहित भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान 90 के दशक से इन चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान हालात खराब करने की लगातार कोशिश करता रहता है।