फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड को आैर ट्रेन चलाने की जरूरत

Mon, 25 Aug 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार स्नान करने जाने वाले यात्रियों से भरी हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को कोई जगह खाली नहीं थी, जबकि कोटा से आरक्षण हासिल करने वालों को डीटीएम दफ्तर में भारी भीड़ रही। आवेदन पर आवेदन आते रहे।
विज्ञापन


हेमकुंड से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं ने सरकार से अपील भी की है कि जम्मू तथा कश्मीर क्षेत्र से हरिद्वार जाने के लिए हेमकुंड ही एक मात्र जम्मू से जाने वाली ट्रेन है, जिसमें खासतौर से पर्व त्योहारों के अवसर पर यह एकमात्र ट्रेन पूरी तरह से पैक हो जाती है। आरक्षण पहले ही हो जाते हैं लिहाजा इस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेन भी चलाई जाए।

जम्मू रेलवे स्टेशन से शाम को छह बजकर पैंतीस मिनट पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को पकड़ने के लिए श्रद्धालु स्टेशन पर दोपहर में ही पहुंच गए थे तथा अपनी आरक्षण की स्थिति को पता करने में व्यस्त नजर आ रहे थे। रेलवे अधिकारी द्वारा जानकारी मिली कि  हरिद्वार जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस की हर श्रेणी में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें