फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू का हमला, तीन ग्रामीण घायल

Mon, 25 Aug 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भालू के दो अलग-अलग हमलों में तीन ग्रामीण घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने इस पर विरोध जताते हुए स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले एक महीने के दौरान कश्मीर संभाग में ऐसे हमलों में एक महिला की मौत हो चुकी है और दस लोग घायल हुए हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग पुलिस थाने के अधीन आने वाले शोंगलीपोरा इलाके में एक भालू ने दो ग्रामीणों पर देरशाम उस समय हमला कर दिया जब वह घर लौट रहे थे।

उनके शोर मचाने पर कुछ लोग सहायता के लिए घटनास्थल की ओर भागे, जिनको देख कर भालू वहां से भाग गया। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा खाग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी घटना अनंतनाग जिले के डुरू इलाके की है। पुलिस के अनुसार, बन आंगत इलाके में एक नागरिक पर भालू ने उसके घर के करीब हमला कर दिया। लोगों के घटनास्थल पर पहुंच जाने से भालू भाग गया।
विज्ञापन


घायल ग्रामीण का नाम अब्दुल रहीम है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन हमलों के बाद स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जंगली जानवरों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें