ट्रेनों की लेट-लतीफी लगातार जारी है। फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन पर रविवार को दर्जन भर ट्रेनें देर से आईं। इस वजह से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का समाना करना पड़ा है। दिल्ली-पठानकोट-अंबाला से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें कोहरे की मार झेल रही हैं।
जम्मू स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की ठंड में पर्याप्त जगह बैठने की न होने पर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाओं का अभाव होना।
भीड़ बढ़ने के कारण ज्यादातर यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन उचित सुविधा देने की बात करता है, लेकिन जमीनी धरातल पर कुछ ज्यादा फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। रविवार को हिमगिरी तकरीबन आठ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।