फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : परवेज

Tue, 24 Jan 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Parvez rasool - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू हो रही तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किए गए रियासत के आलराउंडर परवेज रसूल ने कहा कि यह पूरी रियासत के लिए फख्र की बात है। उन्हें टीम इंडिया में जो मौका दिया गया है, इंशाअल्लाह वह बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन


इस मुकाम तक पहुंचने से राज्य के युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ने के साथ उनके लिए नया प्लेटफार्म बनेगा। परवेज भारतीय टी-20 स्क्वायड में शामिल होने वाले रियासत के पहले क्रिकेटर हैं।दिल्ली से राइट आफ आर्म स्पिनर और आलराउंडर परवेज रसूल ने अमर उजाला को बताया कि वह पूर्व रणजी और अन्य दूसरी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की लय को बनाए हुए हैं।

टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के टी-20 स्क्वायड में खेलने का उनका सपना पूरा हो रहा है। इस तेज क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना उनका उद्देश्य है।परवेज जल्द ही लखनऊ जा रहे हैं। इस सीरीज में कानपुर, नागपुर और बंगलूरू में तीन मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

कश्मीर के बिजबेहड़ा के रहने वाले हैं परवेज

Parvez rasool - फोटो : FILE PHOTO
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2015 में कश्मीर घाटी के छोटे से कसबे बिजबिहाड़ा से निकले आल राउंडर परवेज रसूल आईसीसी वर्ल्ड कप की फाइनल सूची में शामिल होने से चूक गए थे। इससे पहले दिसंबर 2014 में वर्ल्ड कप की संभावित सूची में शामिल किया गया था। 

वर्ष 2012 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए टीम की ओर से पहले अभ्यास मैच में मात्र 45 रन देकर सात प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर परवेज सुर्खियों में आए थे। इसके बाद वह लगातार उपलब्धियों की सीढ़ियां चढ़ते गए। वर्ष 2013 में ही एक दिवसीय सीरीज में जिंबाब्वे के  खिलाफ भारतीय टीम में परवेज शामिल हुए।

इससे पहले परवेज आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2013 की भारतीय टीम की प्रस्तावित 30 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए। मगर टीम इंडिया की फाइनल सूची में जगह नहीं पा सके। आईपीएल-6 में भी राज्य से जगह पाने वाले पहले क्रिकेटर की सूची में परवेज का नाम सबसे ऊपर है।

रसूल ने बांग्लादेश में जून 2014 में हुई अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय सीरीज (ओडीआई) के लिए टीम इंडिया में जगह बनाकर एक मुकाबले में 60 रन देकर दो विकेट लिए थे। वर्ष 2014 में हुए आईपीएल-7 में भी परवेज रसूल रियासत से अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों में 95 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से खेले थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। 
विज्ञापन

रियासत के लिए गौरव की बात : सीएम

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : file Photo
टीम इंडिया के टी-20 स्क्वायड में शामिल होने पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य से आलराउंडर क्रिकेटर परवेज रसूल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि परवेज ने टीम इंडिया में शामिल होकर राज्य के क्रिकेट में गौरवशाली इतिहास रचा है।

उन्होंने साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की युवा प्रतिभा ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में परवेज बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। परवेज कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी और युवराज जैसे आलराउंडर के साथ टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें