फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खदरगल में 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे चोरी, इलाके में तीसरी घटना, कोई तकनीक एक्सपर्ट गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत पटली के अंतर्गत आने वाले गांव खदरगल में रविवार देर रात 250 केवीए बिजली ट्रांसफॉर्मर के स्पेयर पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से कॉपर की तारें, तेल और अन्य कीमती उपकरण निकाल लिए, जबकि खाली खोखा मौके पर छोड़ गए।

चोरी की सूचना मिलने के बाद सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ अपना रोष जताया। पंच द्वारका नाथ ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे अचानक बिजली चली गई और सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने जांच की तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफॉर्मर में करंट होने के बावजूद चोरी को अंजाम दिया गया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि बिजली का कोई जानकार टेक्नीशियन ही चोरों के साथ मिला है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चोरों को सलाखों के पीछे डाला जाए।

गांव में इस वारदात को लेकर सहम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी चोरियों से न केवल बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, बल्कि जान-माल का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर चोरी होने का ट्रेंड सामने आया है। तकरीबन एक महीना पहले राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे गांव कारथोली से भी चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए थे। जिसकी अभी तक तलाश नहीं हुई है। बिजली विभाग द्वारा चोरी की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है परंतु उसके बावजूद भी अभी तक ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें