फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 03:35 AM IST

सार

हैरानी तो यह है कि एक साल बाद भी सरकार नाजिया को इनामी धनराशि दे नहीं पाई है। 23 साल की नाजिया बीबी ने कहा, खो-खो वर्ल्ड कप जीतना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब यह जीत फीकी लगने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2025 में जीत के बाद नाजिया। - फोटो : अमर उजाला


हमारी जीत को एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन मुझे जम्मू-कश्मीर सरकार से अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है। जनवरी 2025 में पहला वर्ल्ड कप होने के साथ भारत में खो-खो अचानक चर्चा में आ गया। विश्व विजेता टीम की नाजिया भी हिस्सा थीं। द प्रिंट से बात करते हुए नाजिया ने कहा, दूसरे राज्यों की उनकी वर्ल्ड कप विजेता साथी खिलाड़ियों को लाखों, यहां तक कि करोड़ों रुपये के इनाम मिले।


वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने सिर्फ 40,000 रुपये देने का ऐलान किया। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह पैसा उनके खाते में नहीं आया है। क्या राज्य सरकार किसी वर्ल्ड कप विजेता के साथ ऐसा व्यवहार करती है? मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। ये 40,000 रुपये कुछ नहीं, बल्कि एक अपमान है। एजेंसी 


आगे की पढ़ाई के लिए चहिए पैसे

नाजिया बीबी ने कहा, “हमें पहचान मिलने और लोगों को हम तक पहुंचने में बहुत लंबा समय लगा। हमें ज्यादा ध्यान की जरूरत है। अच्छी डाइट के लिए पैसे चाहिए, जूतों के लिए पैसे चाहिए और सबसे जरूरी, अच्छी खेल सुविधाओं के लिए पैसे चाहिए। अभी उनके खर्च उनके पिता उठाते हैं। नाजिया जम्मू में पोस्टग्रेजुएट करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें पैसों की दरकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next