संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भगवान परशुराम की जयंती पर मंगलवार शाम को एक कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर रामलीला मैदान में किया गया। इसकी शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
लोगों ने भजन गायन किया। श्री गणेश मंदिर के मुख्य बाजार के पंडित चमन लाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की। सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा, श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया, निशांत शर्मा, राकेश शर्मा, कणव खजूरिया, रवि शर्मा, टीनू शर्मा, नंद लाल शर्मा, योगराज रैना, अमित शर्मा, गोपाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, मोहित सोलन आदि मौजद रहे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जोनल एजुकेशन ऑफिसर कुलदीप खजूरिया ने भगवान परशुराम की जीवन पर अपने विचार रखे। लोगों को प्रसाद बांटा गया। गौरतलब है कि पहले परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जानी थी लेकिन पहलगाम आतंकी हमले व इसमें निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।