फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 12 साल से पंचायत भवन में चल रहा खंड विकास कार्यालय, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Sun, 09 Nov 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरमंडल में पंचायत भवन में लगे खंड विकास अधिकारी के बोर्ड का दृश्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
अधिकारी बोले- फेजवाइज किया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में पिछले 12 साल से खंड विकास अधिकारी का कार्यालय पंचायत भवन में ही संचालित हो रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को तो असुविधा हो रही है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में भी कई अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन अरशद बेगम, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, पूर्व नायब सरपंच रिंकू कुमार, राम लाल, शशि पाल और अन्य लोगों ने बताया कि पंचायत भवन में बीडीओ कार्यालय होने से पंचायत संबंधी बैठकों और ग्राम सभाओं के आयोजन में हमेशा दिक्कत आती रही है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा ने बताया कि कार्यकाल के दौरान उन्हें कई बार दुकानों और अन्य स्थानों पर बैठकर पंचायत बैठकें करनी पड़ीं। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन की अनुपलब्धता के चलते उन्होंने निजी खर्चे से एक मीटिंग हॉल का निर्माण करवाया जहां वे ग्राम सभाएं आयोजित करते थे।

पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन अरशद बेगम ने कहा कि उन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया, लेकिन बीडीसी कार्यालय के अभाव में अपना अधिकतर कार्य घर या अन्य अस्थायी स्थानों से करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पुरमंडल में खंड विकास अधिकारी के लिए अलग कार्यालय भवन का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि आगामी पंचायत चुनावों से पहले इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


कोट

कार्यालयों का निर्माण फेज-वाइज किया जा रहा है। पुरमंडल ब्लॉक का नंबर आएगा यहां भी नया कार्यालय बनाया जाएगा। इसमें कितना समय लगेगा, यह फिलहाल कहना मुश्किल है। अगर पंचायत इलेक्शन हो जाती है तो बह एक कमरा खाली करवा कर सरपंच को बैठने के लिए दे दिया जाएगा।
-आकांक्षा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें