फोटो ज्यौडियां से पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह
लोगों ने पीएचसी परिसर में पहुंचकर सरकार की ढीली कार्यप्रणाली पर रोष जताया
ज्यौड़ियां। लोगों ने पीएचसी पलांवाला की निर्माणाधीन इमारत का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को पीएचसी परिसर में पहुंचकर सरकार की ढीली कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
इस मौके पर पलांवाला निवासी गुलबदन सिंह ने बताया कि पीएचसी पलांवाला की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित करने पर 2019 में पीएचसी पलांवाला की कार्यवाही को पंचायत घर पलांवाला में शिफ्ट कर दिया था और हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इमारत का निर्माण कर आप को समर्पित कर दी जाएगी। मगर सात साल बीतने के बाद भी अब तक पीएचसी पलांवाला पंचायत भवन में ही चलाई जा रही है। हमारी मांग है कि पीएचसी की इमारत का जल्द निर्माण कर पीएचसी की कार्रवाई को पंचायत भवन से पीएचसी की नई इमारत में शिफ्ट कर दिया जाए। वहीं, पलांवाला निवासी पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि लोगों की मांग पर पीएचसी पलांवाला की पुरानी इमारत को तौड़कर नई इमारत का निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से काम शुरू किया गया था और जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। पीएचसी पलांवाला की निर्माणाधीन इमारत का काम पिछले दो माह से ढीला चल रहा है। वहीं, नसीब सिंह और पुरुषोतम सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से निवेदन है पीएचसी पलांवाला की इमारत के निर्माण का काम जल्द पूरा कर इमारत को चिकित्सा विभाग को समर्पित किया जाए। लोगों ने कहा कि पिछले दो माह से इमारत के निर्माण का काम बंद है। लोगों ने बताया कि हमारा क्षेत्र सीमावर्ती है और बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच कब माहौल खराब हो जाए कोई पता नहीं है और पंचायत घर की थोड़ी सी जगह पर पीएचसी चलाई जा रही है। यह बहुत ही कम है।
कोट
इमारत के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। मात्र एक से दो माह के बीच इमारत चिकित्सा विभाग को समर्पित कर दी जाएगी।
- राहुल शर्मा, एईई, पीडब्ल्यूडी
कोट
इमारत का काम पूरा होते की पीएचसी की कार्यवाही नवनिर्मित इमारत में चलाई जाएगी।
- सुरेश कुमार, बीएमओ