बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क पर खड़े वाहन।
- फोटो : SAMBA
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा फ्लाईओवर के साथ बिश्नाह जाने वाली सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की समस्या बनी रहती है। बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह जाने वाली सड़क पर गलत पार्किंग से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
इस संदर्भ में एसपी ट्रैफिक रूलर मोहनलाल कैथ ने कहा कि यह गाड़ियां ज्यादातर दुकानदारों की होती हैं, जो दुकानों पर आकर यहां पार्क कर देते हैं। उनसे इस मसले में लेकर कई बार बात की जा चुकी है और स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में कई बार कहा गया है लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने पर इस समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। इसके लिए हमने स्थानीय प्रशासन से बात करके पार्किंग की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने को कहा है ताकि जाम की समस्या से मुक्ति पाई जाए। उन्होंने कहा कि हम सड़क के दोनों और येलो लाइन भी खींचने जा रहे हैं ताकि गाड़ियां उससे आगे पार्क न हों। अगर लोगों ने गाड़ी पार्क करते हुए ध्यान नहीं दिया तो उनकी गाड़ियां क्रेन से उठवा ली जाएंगी और उनके चालान भी काटे जाएंगे।