फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन सोमेश्वर मंदिर सांबा के लिए भेजा शगुन

विज्ञापन
तुलसी विवाह को लेकर राधा कृष्ण मंदिर से सांबा में शुगन भेजते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर में आठ नवंबर को तुलसी विवाह को लेकर तैयारियां शुरू करने पर सोमेश्वर मंदिर सांबा के लिए शगुन भेजा गया। इसमें काफी संख्या में साधु समाज के लोग शामिल हुए। श्री राधा माधव ट्रस्ट के चेयरमैन महंत राजेश गिरी की अध्यक्षता में शगुन को लेकर रवाना हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

महंत राजेश गिरी ने बताया कि आठ नवंबर को श्री राधा कृष्ण मंदिर वार्ड नंबर-5 आरएस पुरा में तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है और प्राचीन सोमेश्वर मंदिर सांबा से महंत दत्त गिरी के नेतृत्व में बरात आएगी और इससे पहले रविवार को मंदिर की तरफ से हिंदू रीति रिवाज के तहत शगुन भेजा गया है। महंत ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर आरएस पुरा में हर साल तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु समाज के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ किया जाता है, जिसमें शगुन भेजने के साथ-साथ बरात के आरएस पुरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह आठ नवंबर को होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और पुण्य के भागी बनें। इस अवसर साधु और संत समाज के लोगों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें