फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क को शहीद का नाम देने पर लगाई रोक

विज्ञापन
पंचायत मीन सरकार में विकसित किया जा रहा पार्क।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मण। पंचायत मीन सरकार के अंतर्गत आते गांव तबेला में विकसित हुए एक पार्क को शहीद रवि कुमार के नाम पर रखने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक खंड विकास अधिकारी की तरफ से लगाई है। जबकि पंचायत की सहमति से शहीद के परिजनों ने इस पार्क सुंदरीकरण में धनराशि खर्च की है।
विज्ञापन

गांव में पार्क का काम आरडीडी विभाग की देखरेख में कराया गया। यह काम जनवरी में शुरू हुआ था। उसके बाद मुकम्मल हो गया। पंचायती फंड और सीडी फंड से इस पार्क पर रुपया खर्च किया गया। पार्क का काम मुकम्मल होने पर उसे शहीद रवि कुमार का नाम देने का प्रस्ताव पंचायत की तरफ से रखा गया। शहीद रवि कुमार के परिवार ने अपने पैसों से पार्क के गेट पर टाइल लगवाने का काम शुरू करा दिया। पंचायत की सहमति से उस पार्क को शहीद का नाम दिया जाना था, लेकिन अभी काम चल ही रहा था कि खंड विकास अधिकारी कपिल देओल ने चल रहे काम को बंद करा दिया। जब लोगों ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि आप अपनी मर्जी से पार्क का नाम नहीं दे सकते। काम बंद होने से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। बताते दें कि शहीद रवि कुमार चार साल पहले कश्मीर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।
------
शहीदों के नाम पर सियासत की जा रही है। जो किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत के सभी नुमाइंदों और गांव वालों की सहमति से इस पार्क को शहीद रवि कुमार का नाम दिया जाना था, जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने काम रुकवा दिया है। इस मुद्दे पर उन्होंने कोई भी जवाब तलब पंचायत से नहीं किया है। अगर शहीदों के नाम पर भी सियासत होगी तो इस देश का क्या होगा।
विज्ञापन

-भारत भूषण, सरपंच, पंचायत मीन सरकार
----------
अगर स्थानीय लोगों और पंचायत की सहमति है तो उसमें आरडीडी को कोई परेशानी नहीं है। आरडीडी को बिना बताए ही काम किया जा रहा था, जिसको लेकर काम बंद करा दिया है। अगर सहमति के साथ पंचायत और स्थानीय लोग इस पार्क को शहीद का नाम देना चाहते हैं तो इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

-कपिल देओल, खंड विकास अधिकारी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें