फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत संगीत के जरिये कलाकारों ने समझाया कोरोना का दंश

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से सोमवार को अगार जित्तो और कोटली मनयोतरा बी पंचायत में कार्यक्रम हुए। इनमें कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने, बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालना करने के बारे में बताया। इसके अलावा कोरोना काल में खाने पीने और साफ-सफाई का विशेष रखने की भी अपील की गई। कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन नहीं करने को कहा। बताया कि जागरूकता से ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। इस मौके पर सरपंच प्रेम लता और सरपंच बलदेव राज शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने विभाग से अन्य स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें