फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात

Sun, 04 Aug 2019 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। हाईवे के किनारों पर बनाए बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना के आदेश पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। हाईवे पर भी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


घगवाल, नोनाथ जतवाल, दियानी में हाईवे पर बंकर बना कर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। संपर्क मार्गों पर भी नाकों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद हैं। सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार हाईवे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के सभी मार्गों पर बीएसएफ व पुलिस जवानों को दिन रात चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें