आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। हाईवे के किनारों पर बनाए बंकरों में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना के आदेश पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। हाईवे पर भी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
घगवाल, नोनाथ जतवाल, दियानी में हाईवे पर बंकर बना कर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। संपर्क मार्गों पर भी नाकों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद हैं। सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार हाईवे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के सभी मार्गों पर बीएसएफ व पुलिस जवानों को दिन रात चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।