फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर होंगी पैरा मेडिकल परीक्षाएं

Sat, 05 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने राज्य नर्सिंग संघ को वार्षिक कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को एसोसिएशन आफ पैरा मेडिकल संस्थान की ओर से आयोजित सेमिनार में मंत्री ने कहा कि पैरा मेडिकल संस्थानों को मजबूत करने और इनमें ढांचा विकसित करने के लिए सरकार हर तरह के प्रयास करेगी।
विज्ञापन


नर्सिंग कालेजों में बेहतर ढांचा मजबूत किया जाएगा और यहां पर क्वालिफाई स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।मंत्री ने कहा कि सरकार ने 9 महीनों में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई जान भरी है।

इसका नतीजा यह निकला कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान रियासत को मिला।  पैरा मेडिकल के छात्रों को आश्वासन दिलाया कि जनरल नर्सिंग, ऑपथमैलिक सहायक, फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर, मेल मल्टीपर्पस वर्कर, लैब तकनीशियन, एक्स रे तकनीशियन आदि की परीक्षाएं वक्त पर होंगी।
विज्ञापन


दरअसल, चार साल के बाद पैरा मेडिकल की परीक्षाएं हुई थीं। इसकी वजह से स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ा। स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नकाश, आईएसएम के निदेशक अब्दुल कबीर डार, जीएमसी के प्रिंसिपल और नर्सिंग काउंसिल के प्रधान जाहिद गिलानी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें