परगवाल। परगवाल में मौजूदा समय में डीएपी खाद की भारी किल्लत है। रबी सीजन की बिजाई शुरू हो चुकी है लेकिन किसानों को आवश्यक खाद नहीं मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां डीएपी उपलब्ध नहीं है। हर साल इसी समय डीएपी की जरूरत पड़ती है मगर इस बार स्टॉक ही नहीं है। अगर जल्द खाद नहीं मिली तो गेहूं और सरसों की फसल पर असर पड़ेगा।
किसान सुरेश कुमार, विजय सिंह और पवन कुमार ने विभाग से मांग की है की जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं खाद विक्रेताओं का कहना था कि डीएपी की खेप जल्द ही पहुंचने की आशंका है और किसानों को कुछ दिनों में राहत मिलेगी।