फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC के इलाकों में सबसे घातक कमांडोज की तैनाती,आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ ऑपरेशन

Wed, 19 Jul 2017 08:42 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
Para Forces - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुंछ, राजोरी, नौशेरा, नौगाम, उड़ी, आदि सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद से राज्य से सटी एलओसी पर अलर्ट कर दिया गया है। गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ न होने पाए, इसके लिए जवानों को पैनी निगाह रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के खिलाफ बुधवार को भी ऑपरेशन जारी रहा। आतंकियों को ढूंढने के लिए विशेष पैरा कमांडो की मदद ली गई। सेना द्वारा बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में आतंकियों को मारने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

सेना द्वारा ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त जवानों की मदद ली गई, जिसमें सेना के विशेष पैरा कमांडो भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

आतंकी मौजूदगी के इनपुटों के बाद कार्रवाई

भारतीय सेना - फोटो : File Photo
गुरेज सेक्टर के कंजलवान इलाके से सटी एलओसी के रास्ते मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 5 से 6 आतंकियों के एक ग्रुप द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई। इस दौरान वहां तैनात सेना की 36 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) के सतर्क जवानों ने एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखने पर घुसपैठ कर रहे आतंकियों को ललकारा।

आतंकियों की ओर से फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिरो गए। इस दौरान मारे गए आतंकियों से 3 एके रायफल भी बरामद हुई हैं। अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका में आपरेशन चलाया जा रहा है। 

कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में भी यह सुनिश्चित करने के लिए की कोई आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल न हुआ हो, इसके लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस सेक्टर में भी मंगलवार शाम को आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। भारतीय जवानों की फायरिंग के बाद वे भाग खड़े हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें