फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के डर से पाकिस्तान में दहशत: पीओके के मदरसे दस दिन तक बंद... दो माह का राशन जमा करने के निर्देश

Sat, 03 May 2025 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पाकिस्तान में हमले के डर से दहशत है। पीओके के मदरसे दस दिन तक बंद कर दिए गए हैं। दो माह का राशन जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीओके (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है। पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई और युद्ध की आशंका के चलते पाकिस्तान ने उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पीओके में रहने वाले लोगों को दो महीने का राशन जमा करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही, सभी मदरसों को दस दिन के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले पीओके जाने वाली उड़ाने रद्द की थी औंर कराची व लाहौर का एयरस्पेस बंद किया था। पीओके की सरकार ने सीमावर्ती 13 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को निर्देश जारी किया है कि वे कम से कम दो महीने का राशन और जरूरी सामान जुटा लें। 

पीओके के पीएम चौधरी अनवारुल हक ने कहा, खाद्यान्न, दवाइयां और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक अरब रुपये का आपात कोष भी जारी किया गया है। 

इंटरनेट पर भारत की सैन्य ताकत खोज रहे
पाकिस्तान में डर का ऐसा माहौल है कि वहां के लोग गूगल पर भारत की सैन्य शक्ति, राफेल की मारक क्षमता व युद्ध की संभावनाओं के बारे में सर्च कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने पीओके में लोगों को दो महीने का राशन जमा करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

पहलगाम के बाजार बेजार, डल झील भी वीरान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। हसीन वादियों से पर्यटकों की चहल पहल गायब है। कुछ पर्यटक कश्मीर घूमने आ रहे हैं, लेकिन जो हाल पहलगाम घटना से पहले था, अब उसके विपरीत है। पहलगाम के हरे भरे घने जंगल और घाटी के बीचोबीच बहने वाली लिद्दर नदी मानो उफान भरते हुए पर्यटकों को पुकार रही हो। बाजार खुले जरूर हैं, लेकिन दुकानदारों के पास काम नहीं है। पर्यटक नजर नहीं आते हैं। 
विज्ञापन

ऐसा ही हाल विश्व प्रसिद्ध डल झील का है। पहले यहां सुबह से देर शाम तक पर्यटकों की भीड़ रहती थी। दिनभर बड़ी संख्या में पर्यटक शिकारे का आनंद लेते नजर आते थे। अब झील शांत है। शिकारे झील के किनारों पर खड़े हैं। इनके संचालक शिकारे में बैठकर एक-दूसरे से हालात पर चर्चा करते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें