फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पंचायतों और बीडीसी उपचुनाव की घोषणा इसी सप्ताह, सीईओ ने उप राज्यपाल से की मुलाकात

Wed, 22 Jan 2020 02:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पंचायतों और ब्लाक डेवलपमेंट कौंसिल (बीडीसी) उपचुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह हो सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात कर चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि अनुच्छेद 370 हटने तथा केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला चुनाव होगा।
विज्ञापन


पंच-सरपंचों के साढ़े 12 हजार रिक्त पदों के लिए चुनाव अगले महीने होने की संभावना है। इसके लिए अधिसूचना 25 जनवरी को संभव है। सीईओ ने उप राज्यपाल को चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं को विशेष रूप से नए पात्र युवा मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में चुनाव आयोग द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। 

उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में पंचायतों और ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) की खाली सीटों के लिए चुनाव की तैयारियों के अलावा आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए की जा रही व्यवस्था के बारे में बताया गया। उपराज्यपाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पात्र मतदाताओं के नामांकन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वोटरों को शिक्षित करने पर बल
मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के मूल्य के बारे में शिक्षित करने के महत्व पर बल दिया। ज्ञात हो कि 2018 में हुए चुनाव में 20093 पंच-सरपंचों में से साढ़े 12 हजार पद रिक्त रह गए थे। इनमें ज्यादातर सीटें कश्मीर की हैं। नेकां और पीडीपी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें