सीआरपीएफ की इसी बस को आतंकियों ने बनाया बनाया
- फोटो : Amar Ujala
पांपोर में आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ के जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों का इलाज बादामी बाग स्थित सेना के बेस कैंप अस्पताल में चल रहा है। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने अस्पताल जाकर जवानों का कुशलक्षेम पूछा।
इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, श्रीनगर में सीआरपीएफ के सैन्य प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि हमले में कुल 27 जवान घायल हुए थे। इनमें से घायल एक जवान की हालात ज्यादा गंभीर है।
रविवार को दोबारा उसका आपरेशन किया गया है। बादामी बाग बेस कैंप अस्पताल में 19 जवानों का इलाज चल रहा है। शेष को हल्की चोटें आई हैं जिनका इलाज यूनिट के अस्पताल में ही चल रहा है।