फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकी पाकिस्तानी महिला को मिठाई देकर लौटाया

Fri, 26 Jun 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले भारतीय क्षेत्र में भूलवश घुस आई पाकिस्तानी महिला को सेना ने सम्मान के साथ राहे मिलन के रास्ते अपने वतन को लौटा दिया। भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ रिश्तों की बेहतरी का प्रयास करते हुए उस महिला को वापस लौटाने से पहले नए वस्त्र और तोहफे देकर विदाई दी।
विज्ञापन


21 जून को राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र से इस पार घुस आई एक महिला को पकड़ा। पूछताछ के दौरान सेना ने उसकी मानसिक हालत को सही नहीं पाया। साथ ही उसे डरा सहमा देख कर अपने शिविर में लाया। यहां एक महिला चिकित्सक की देखरेख में उसे रखा गया।

इस दौरान भारतीय सेना ने पाक सेना से संपर्क कर इस महिला की जानकारी दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पाक सेना ने महिला के उस पार चले जाने की पुष्टि की। उसके बाद देर शाम को भारतीय सेना ने उस महिला को पुंछ लाया। वहां कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ तैनात सेना की मराठालाई रेजीमेंट के अधिकारियों ने चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते उस महिला को पाक सेना और उसके परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें