सेना का दावा है कि पुंछ में आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। नगरोटा स्थित 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने हमला स्थल का बुधवार को दौरा करने के बाद कहा कि पाकिस्तान की शह पर ही यह हमला हुआ है।
कश्मीर में पिछले दिनों पकड़े गए एक आतंकी ने खुलासा किया था कि ईद पर बड़े हमले की साजिश है। यह हमला इसी की कड़ी है।
पत्रकारों से बात करते हुए निंभोरकर ने कहा कि पीओके में 17 आतंकी प्रशिक्षण कैंप चल रहे हैं। यहां भारी संख्या में युवाओं को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।