फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&k: चिनौनी में दूसरे दिन भी चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिले संदिग्ध

Thu, 15 Sep 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
संदिग्ध देखे जाने के बाद सर्च आपरेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार को सुद्धमहादेव के निकट तरखड़ के पास संदिग्ध देखे जाने के बाद हरकत में आई पुलिस, सीआरपीएफ  व सेना ने चिनैनी क्षेत्र के जंगलों में दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


दो दिनों तक चले इस अभियान में सुरक्षाबलों को कोई भी सफलता नहीं मिली है। हालांकि संदिग्धों के देखे जाने की खबर के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट कर दिया है और वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। 

मंगलवार दोपहर को सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि सुद्धमहादेव के पास दो संदिग्ध देखे गए हैं, जिन्होंने सेना की वर्दी पहनी हुई थी और हथियार लिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी, नालों और जंगलो में सर्च आपरेशन

encounter - फोटो : File Photo
इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सुद्धमहादेव क्षेत्र के जंगलों के अलावा नदी, नालों व चिनैनी पट्टनगढ़ के बीच जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया, जो बुधवार को भी जारी रहा।

चिनैनी के थाना प्रभारी ने बताया कि सुद्धमहादेव के अलावा चिनैनी पट्टनगढ़ व बश्ट के जंगलों के अलावा कई जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक संदिग्धों के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें