उधमपुर आतंकी हमले के छह माह बाद वीरवार को एनआईए ने केस की चार्जशीट एनआईए की विशेष अदालत में पेश की। चार्जशीट पेश होने के दौरान एनआईए के विशेष जज किशोर कुमार ने आरोपित आतंकियों से कहा कि वह कुछ कहना चाहते हैं, तो पाकिस्तानी आतंकी नावेद ने चार्जशीट की कापी मांगी।
इस पर जज ने कहा कि कापी उसके वकील को मुहैया करवा दी जाएगी। इस पर नावेद ने अतिरिक्त कापी की मांग की। जज ने उसे कापी मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा हमले में इस्तेमाल किए गए ट्रक के मालिक शाबजार ने कहा कि उसकी मां बीमार है और उससे बात नहीं करवाई जा रही। इस संबंध में भी जज ने शिकायत फाइल करने को कहा।