वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ सुधरते संबंधों को और मजबूत करने के प्रयास में सेना नए बार्डर मीटिंग प्वाइंट (बीएमपी) स्थापित करेगी। नए बीएमपी लद्दाख के अलावा पूर्वी राज्यों में एलएसी पर बनाए जाएंगे।
सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि चीन के साथ रिश्तों में सुधार आया है। दोनों देशों की सेनाएं एलएसी पर लगातार आपस में बैठक कर रही हैं।
इन बैठकों के जरिए माहौल बेहतर करने के लिए लद्दाख क्षेत्र में चार और पूर्वी राज्यों में तीन स्थानों पर नए बीएमपी बनाए जाएंगे। पिछले दिनों चीन के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बीजिंग में बैठक कर लौटे हुड्डा का मानना है कि जब तक सीमा निर्धारित नहीं होती, विवाद बना रहेगा।