फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी घुसपैठिया पार कर रहा था सीमा, फायरिंग में घायल होने पर सेना ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 26 Jan 2019 07:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू 
विज्ञापन
डेमाो पिक
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा शनिवार को भारतीय सीमा जबरन पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए पर फायरिंग की गई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को सांबा सेक्टर में चक फकीरा नाम की जगह पर एक व्यक्ति ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

लेकिन जब सुरक्षा बल के जवानों को देखकर घुसपैठिए ने  भागने की कोशिश की तो जवानों ने उसके गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गया। पाकिस्तानी घुसपैठिए को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें