पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत व जम्मू-कश्मीर में खलल डालने की साजिश रच रही हैं। कभी ड्रोन से हथियार, कभी सुरंग से घुसपैठ, ट्रकों में आतंकियों को ले जाने व हथियार ले जाने के मामले सामने आए।
पहली बार तस्करी के लिए पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार से पाइप के माध्यम से नशीली वस्तुओं की खेप के साथ पिस्टल भारतीय सीमा में भेजने से सुरक्षा बलों और एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।
क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार पाइप के जरिये नशीले पदार्थ की खेप के साथ पिस्टल भेजे जाना घातक है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती क्षत्रों में सेना को भी सतर्क किया गया गया है। सेना की क्यूआरटी वाहन गश्त कर रहा है। वहीं बीएसएफ को अति सतर्क कर दिया गया है।
बीएसएफ के उच्च अधिकारी भी सीमावर्ती चौकियों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गौरतलब है कि सांबा जिले में तीन स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से सुरंग निकाली गई थी। तीन बार ड्रोन भेजा गया।