फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हीरानगर सेक्टर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, तीन दिन में दूसरी घटना

Sun, 20 Sep 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। पाकिस्तान ड्रोन की मदद से बार-बार सीमा से सटे इलाके को टोहने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार शाम को फिर से मनियारी गांव के लोगों ने आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। बीएसएफ के फायरिंग करने पर ड्रोन सरहद पार लौट गया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे यह ड्रोन गांव के ओवरहेड टैंक के नजदीक उड़ता देखा गया। 

इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल और पुलिस को दी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस पर तीन से चार राउंड फायर भी किए। इसके बाद ड्रोन लौट गया। करीब 10 मिनट तक यह ड्रोन इलाके में उड़ता रहा। वीरवार शाम को भी इसी इलाके में स्थानीय सरपंच ने ड्रोन को देखा था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। 
विज्ञापन


बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था, इसलिए सिर्फ इसकी लाइट ही दिखाई दे रही थी। पिछले तीन दिनों में दो बार ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। इसके चलते सीमा पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह फिर से इस इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, दूसरी तरफ बनियाड़ी में सेना ने भी तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन की मदद से नदी नालों और घने जंगलों को खंगाला गया। 

20 जून को इसी गांव के नजदीक रठुआ में तारबंदी के नजदीक बीएसएफ ने पाकिस्तान का एक ड्रोन मार गिराया था, जिसमें भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें