फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर 

Sat, 14 Dec 2019 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सांबा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : India TV
विज्ञापन

जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस और पानी की बोतल मिली है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वह आतंकियों का गाइड होगा जो घुसपैठ कराने में मदद करता होगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के बीच घुसपैठिया वीरवार रात 10 बजे सीमा की तरफ  तेजी से बढ़ रहा था। सांबा सेक्टर के मंगुचक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे 173वीं वाहिनी बीएसएफ  के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। कई बार चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं गई लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा। इसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बारिश तथा धुंध के बीच जीरो लाइन से उसका शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एलओसी के पहाडी क्षेत्रों में बर्फबारी से रास्ते बंद होने के बाद अब आईबी पर घुसपैठ कराने की कोशिश में है। खुफिया सूत्रों के अनुसार आईबी पर आतंकवादी घुसपैठ के लिए गत कई दिनों से तैयार बैठे हैं। 
विज्ञापन


खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से हीरानगर क्षेत्र में लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसकी आड़ में सांबा सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। 

पिछले दिनों एक इनपुट के बाद इसी क्षेत्र में बीएसएफ व पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। बीएसएफ के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह, डिप्टी ब्रिगेड कमांडर अशोक सिंह सलाथिया, सांबा के एसएसपी शक्ति पाठक ने मौके का मुआयना कर जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें