फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के पुराने शहर में लहराए पाक झंडे

Sat, 31 Oct 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहट्टा में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। नमाज खत्म होते ही नकाबपोश युवा सड़क पर आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे। आतंकी अबु कासिम की मौत से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लश्कर के समर्थन में भी नारे लगाए।
विज्ञापन


भारत विरोधी नारेबाजी भी की। इस दौरान पाक, आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। आतंकी बुरहान के पोस्टर दिखे। प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस का झंडा भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की।

बाद में सुरक्षा बल ने आंसू गैस के गोले दागे। पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया। गोजवारा और राजौरी कदल में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान करीब आधा दर्जन घायल हुए। इनमें सुरक्षाकर्मी भी हैं।
विज्ञापन


युवाओं को न्यायिक हिरासत में भेजा
शोपियां जिले में कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश पर गिरफ्तार 67 युवाओं को अदालत द्वारा तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। श्रीनगर के केंद्रीय जेल में इनको भेजने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चालान पेश करने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। युवाओं को वीरवार की सुबह लश्कर कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें