फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : हीरानगर सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने खंगाला इलाका

Sun, 12 Dec 2021 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/सांबा

सार

पानसर गांव की पोस्ट के पास शुक्रवार आधी रात के बाद दिखी हलचल। कठुआ से सांबा तक अलर्ट किया गया अमला। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी गई है। घटना के बाद कठुआ से लेकर सांबा सेक्टर तक अलर्ट जारी किया गया है। आईबी से सटे गांव पानसर में बीएसएफ की चौकी के नजदीक शुक्रवार देर रात को ड्रोन जैसी गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रात करीब साढ़े बारह बजे बीएसएफ की सतपाल पोस्ट के नजदीक करीब 600 मीटर ऊंचाई पर एक ड्रोन देखा गया। करीब 10 मिनट के बाद यह पाकिस्तान की बीके चक पोस्ट की तरफ लौट गया। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर करीब 9 बजे तक सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना और एसओजी ने संयुक्त तौर पर इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उधर, सांबा सेक्टर में सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। कठुआ से सांबा तक के बॉर्डर में कई बार पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हो चुकी है। 

ड्रग्स, हथियार तस्करी की हो सकती है कोशिश
सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की कोशिश हो सकती है। सांबा जिले में इससे पूर्व भी ड्रोन से हथियार और विस्फोटक गिराने की घटनाएं हो चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे के निचली और ऊपरी तरफ पाकिस्तानी ड्रोन नजर आ चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा अमले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें