फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबूतर के गले से मिला पाकिस्तानी नोट और उर्दू में लिखा संदेश, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के सटे गांव रीगाल में एक कबूतर मिला है जिसके गले से पाकिस्तानी मुद्रा और उर्दू में लिखा एक हस्तलिखित संदेश प्राप्त होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने कबूतर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को रीगाल गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने काली माता मंदिर के समीप मिले एक कबूतर को बॉर्डर पुलिस पोस्ट (बीपीपी) मावा को सौंपा। जांच के दौरान कबूतर के गले में बंधे ताबीज (लॉकेट) से 10 रुपये का पाकिस्तानी नोट और उर्दू में लिखा एक हस्तलिखित संदेश बरामद हुआ। इसके अलावा कबूतर के एक पैर में 03341214150 नंबर अंकित प्लास्टिक की रिंग भी लगी मिली। पुलिस ने कबूतर को अपनी अभिरक्षा में लेकर बरामद सामग्री जब्त कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं से इसकी पड़ताल कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें