फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC-IB पर डेरा डाले बैठी है पाकिस्तान की BAT

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) कोहरे की आड़ में भारतीय सेना के जवानों पर हमला करने की साजिश कर रही है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर डेरा डाले आतंकी कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ की ताक में हैं।
विज्ञापन


वह रोज घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर कवर फायरिंग कर रही है। हाल ही में जम्मू के हीरानगर, अरनिया, पुंछ, राजोरी आदि में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि बैट आतंकियों की घुसपैठ कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। एलओसी और आईबी पर घने कोहरे का साया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में तारबंदी नहीं हुई, वहां घुसपैठ का दबाव बनाया जा रहा है।

आतंकियों के पास हैं स्नाइपर राइफल

आईएसआई ने आतंकी संगठनों पर दबाव बनाया है कि कोहरे का लाभ उठाकर हर हाल में घुसपैठ हो। इसमें पेट्रोलिंग पार्टियों को टारगेट करने के लिए कहा गया है।

साथ ही फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों को भी निशाना बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए आतंकियों ने डेढ़ किलोमीटर तक मार करने वाली स्नाइपर राइफल भी ली हैं।

कवर करने के लिए फायरिंग

पिछले कई दिनों से राजोरी, पुंछ, कठुआ और सांबा जिलों में एलओसी और आईबी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि यह उल्लंघन घुसपैठ को कवर करने के लिए किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान बंटाया जा सके।

आने वाले दिनों में बड़े आतंकी हमले की आशंका है। इसमें भारतीय जवानों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन

2012 और 2013 में बैट हमला

पाकिस्तान की बैट ने 2012 में पुंछ के मेंढर सेक्टर में हमला किया और दो भारतीय जवानों के सिर काट लिए। इसके बाद 2013 में अगस्त माह में पाकिस्तान ने पुंछ के ही चकन दा बाग में बैट हमला किया और पांच भारतीय जवानों को सोते समय गोलियां मार दी।

वर्ष 2014 में फरवरी माह में पाकिस्तान बैट का एक सदस्य पुंछ के कृष्णा घाटी में भारतीय चौकी में तैनात जवान तक पहुंच गया। उसका इरादा जवान का सिर काटना था, लेकिन जवान ने उसे अपने तक पहुंचने से पहले ही देख लिया और उसे मार गिराया।

बैट में यह हैं शामिल
बैट में लश्करे तोइबा, जमात उद दावा, जैश ए मोहम्मद, पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तान का कसाई शामिल हैं। 15 सदस्यों की बैट में एक कसाई, पांच पाकिस्तानी सेना के जवान और बाकी आतंकी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें