फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसे कानाचक्क पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक कानाचक्क क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की न्यू कानाचक्क पोस्ट के सामने भारतीय सीमा में दाखिल हो गया।

सीमा पर गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल की 86 बटालियन के जवानों ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान अकरम शाह (32) पुत्र नवाबदीन निवासी खंडे बाली कोटली सैदावाली पाकिस्तान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

भारतीय क्षेत्र में आने के कारणों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस वर्ष कानाचक्क क्षेत्र में किसी पाकिस्तानी द्वारा घुसपैठ करने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें