फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ बैट हमलाः सामने आई पाकिस्तान की घिनौनी हरकत, पोर्टर का सिर काटकर ले गई कायर सेना

Sat, 11 Jan 2020 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
loc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच एलओसी पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान के बैट हमले में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई। तीन पोर्टर घायल हैं। हालांकि, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में पोर्टरों की मौत हुई है। पाकिस्तान के हमले के वक्त अमेरिका समेत 15 देशों के राजनयिक जम्मू में मौजूद थे।

विज्ञापन


मारे गए पोर्टरों की पहचान मोहम्मद असलम (22) और मोहम्मद अल्ताफ (25) के तौर पर हुई। मोहम्मद शौकत (24), मोहम्मद सलीम (23) और नवाज अहमद (24) घायल हुए हैं। मारे गए और घायल सभी पोर्टर कोसलियां गांव के हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के साथ बैट हमला कर न सिर्फ दो पोर्टर को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि एक पोर्टर का सिर काटकर उसे अपने साथ ले गए।

कोसलियां क्षेत्र में अग्रिम चौकी सैद मामा के पास पाकिस्तानी बैट ने सेना की वर्दी में एक चौकी से दूसरी चौकी की तरफ जा रहे दो पोर्टरों को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया। इसके बाद आगे चल रहे पोर्टर पर हमला कर उसका सिर काट दिया। एक अन्य पोर्टर पर गोलियों की बौछार कर हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की कायर सेना की नापाक हरकत

धमाके के बाद अन्य तीन पोर्टर अपने साथियों का शव उठाने के लिए गए तो पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और गोलियों से हमला कर दिया। सूत्रों का दावा है कि बैट हमले में शवों के क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल न लाकर गांव स्थित पीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया गया। घायल पोर्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।  

दिगवार सेक्टर में दागे गोले
शाम करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार में मोर्चा खोलते हुए गोलाबारी शुरू कर दी, जो देर शाम तक जारी रही। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पुंछ जिले के शाहपुर, गुलपुर तथा कृष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है। अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें