पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पाक रेंजरों ने दुस्साहस दिखाते हुए भारत की तीन पोस्टों को निशाना बनाया। इस दौरान नवापिंड, जुगने चक्क और टेंट गार्ड पर फायर किए।
सीमा पार से फायरिंग शुरू होते ही भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग का जवाब देना शुरू कर दिया। रेंजरों द्वारा देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी। वहीं फायरिंग से रातभर सीमावर्ती ग्रामीण दहशत में रहे।