फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार

Fri, 30 Sep 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
border - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । बुधवार को पूंछ में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद वीरवार सुबह फिर से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर फायरिंग की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है ।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सीमा पर मोर्टार भी दागे हैं । सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है । सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से सुबह 8.45 बजे तक रूक रूक कर फायरिंग की गई है । अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।
विज्ञापन

कश्मीर में कई इलाकों में घुसपैठ

army
नौशेरा में हुई फायरिंग के अलावा मेंढर में भी आतंकी घुसपैठ की खबरे आ रही हैं । सूत्रों के मुताबिक कश्मीर के अलग अलग इलाकों में सीजफायर के उल्लंघन की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई है । इसे देखते हुए सेना के जवान आतंकियों के तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं । 

गौरतलब है कि बुधवार को पूंछ में भी एलओसी के सब्जियां सेक्टर में भी पाकिस्तान ने शाम 5 बजकर 55 मिनट पर दो पोस्टों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की थी । इस दौरान पाक रेंजरों की ओर से मोर्टार दागे गए थे साथ ही यूएमजी गन से फायरिंग की गई थी हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें