फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा

Sat, 18 Jul 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
विज्ञापन
भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार रात पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे से लेकर शनिवार सुबह पांच बजे तक लगातार गोलाबारी की। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ की चांदवा, फकीरा पोस्ट को निशाना बनाया और उसके साथ लगते रिहायशी इलाके को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सेना ने भारतीय सीमा में घुसते पाकिस्तानी नागरिक दबोचा
सेना ने शनिवार को भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते एक पाकिस्तानी नागरिक को दबोच लिया। वह नौशेरा सेक्टर के पुखरनी क्षेत्र के रास्ते आ रहा था। उसे पूछताछ करने के बाद उप जिला अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकीय जांच के बाद सेना ने उसे पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान हबीब-उर-रहमान (55) पुत्र मोहमद सादिक निवासी दाहल खंबा, जिला मीरपुर, पाकिस्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें