फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान घायल

Tue, 07 Jul 2015 09:51 PM IST
मुनीष कुमार/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ स्थित लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) में मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी रेंजरों की गोलाबारी में सेना का एक जवान जख्मी हो गया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुबह 9.45 बजे एलओसी की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। लगभग 45 मिनट तक हुई गोलाबारी में एक जवान जख्मी हो गया।
विज्ञापन


नाइपर राइफल की एक गोली लगने से घायल 12 जाट राइफल के लांस नायक जतिंदर कुमार सैन्य अस्पताल पुंछ में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.45 बजे भारतीय अग्रिम चौकी एफडीएल बांडी क ो निशाना बनाया।

पाक सेना की 108 मुजाहिद रेजिमेंट के जवानों ने अपनी अग्रिम चौकी कुत्ता से अचानक छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। भारतीय जवानों ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। इस पर पाक की ओर से गोलाबारी रुक गई। पाक ने पिछले 72 घंटों में पांचवीं बार सीजफायर तोड़ा।
विज्ञापन


उधर, सुंदरबनी में आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे सेना ने विफल कर दिया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुंदरबनी सेक्टर स्थित सुखताव नाला के पास पठान सूट पहने तीन आतंकियों को सुबह लगभग 6.30 बजे एलओसी के 30 मीटर अंदर की ओर आते देखा।

जवानों के ललकारने पर उन्होंने जवानों पर गोलियां बरसाईं। जवाब में भारतीय सेना द्वारा गोलाबारी करने पर वह एलओसी क्रास कर पाकिस्तानी क्षेत्र में भाग खड़े हुए। गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आशंका जताई थी कि आतंकी श्री अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें