फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा और राजोरी सेक्टर में गोलाबारी

Wed, 17 May 2017 11:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
LOC पर सीजफायर उल्लंघन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी के नौशेरा सेक्टर में सोमवार को एक बार फिर गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। 
विज्ञापन



पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के दौरान मोर्टार दागे गए हैं जिसका भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। नौशेरा के साथ साथ पाकिस्तान की ओर से राजोरी सेक्टर में भी गोलाबारी की गई है।

हालांकि अब तक इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की खबरें नहीं हैं। इससे पूर्व शनिवार और रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें