आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।