फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर फायरिंग जारी, BSF जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की तीन चौकियों को निशाना बनाया। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर रात भर फायरिंग की गई है। पाक की ओर से सुबह 6 बजे फायरिंग रुकी, लेकिन पाकिस्तान ने 10 बजे के आसपास फिर से फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है।

देर रात तक दोनों ओर से रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बीच बीच में मोर्टार भी दागे जा रहे थे। गोलाबारी के दौरान सीमा से सटे खेतों में काम कर रहे किसानों को जवानों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन


सीमा पार से गोलाबारी शुरू हो जाने से सीमांत ग्रामीण में दहशत का माहौल बन गया है। शाम करीब 7:25 मिनट पर पाकिस्तान की जरोयाल पोस्ट से रेंजरों ने भारत की पीतल पोस्ट को निशाना बनाकर मोर्टार दागे।

पाकिस्तानी रेंजरों ने दोबारा गोलाबारी शुरू की

इसके बाद छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू हो गई। इस दौरान सीमा से सटे खेतों में कुछ किसान काम कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देने के साथ ही किसानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

इसके बाद सीमा पार से 7:35 पर पासवान पोस्ट से भारत की टेंटगार्ड पोस्ट पर गोलाबारी की गई। करीब 7:50 मिनट तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग बंद रही।

फिर 8:30 बजे दोबारा पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलाबारी शुरू कर दी। रात करीब 9:50 पर रेंजरों ने अपनी खनूर पोस्ट से भारत की चिनाज पोस्ट पर भी गोलाबारी शुरू कर दी। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन

घायल जवान ने रास्ते में तोड़ा दम

अमरनाथ यात्रा में उमड़ रहे भक्तों के सैलाब से बौखलाए पाकिस्तान ने रविवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में सरहद पर और कश्मीर के नौगाम सेक्टर में एलओसी पर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। गोलाबारी में नौगाम सेक्टर में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

देर रात तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी। पाकिस्तान पवित्र रमजान माह में भी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर कश्मीर के नौगाम सेक्टर में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बीएसएफ की केबी पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी जवाब दिया।

इस दौरान बीएसएफ की 119वीं बटालियन का कांस्टेबल अभिजीत नंदी बुरी तरह जख्मी हो गया। साथी जवानों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शोपियां में आतंकियों को घेरा
शोपियां के जंगलों में छिपे आतंकियों को सेना, सीआरपीएफ और जेएंडके पुलिस ने घेरे में ले लिया है। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि शोपियां के जंगलों में कुछ लोगों संदिग्ध परिस्थितियों में देखे गए। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस संयुक्त अभियान चलाते हुए उस स्थान को घेर लिया है। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें