फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने जम्मू-कश्मीर के गुलपुर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर दागे मोर्टार, फायरिंग जारी

Fri, 24 Aug 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
LOC - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित गुलपुर सेक्टर में शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। करमाड़ा क्षेत्र में भारतीय सेना की 15 मराठालाई रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर आठ से दस मोर्टार दागे। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी के क्रम में पाक की जिन चौकियों से मोर्टार दागे जा रहे थे, उन पर भारी गोलाबारी की। इससे करीब आधे घंटे बाद दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। हालांकि, देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलीबारी जारी थी। 

पाकिस्तान की 41 पंजाब रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों बकरी मेन और एलपी से भारतीय सेना की 15 मराठालाई की अग्रिम चौकियों बेगम, रामलो और 14 नंबर को निशाना बना कर गोलाबारी की गई थी। इस क्षेत्र में कई बार पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है। हालांकि, हर बार भारतीय सेना के जवानों ने उसके नापाक इरादों को असफल कर दिया और कई घुसपैठियों का भी मार गिराया है।
विज्ञापन


596 आतंकी अब भी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 596 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें