फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने दिगवार और माल्टी में घंटों की गोलाबारी, नुकसान नहीं, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 09 Sep 2020 07:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर जिले के दिगवार और माल्टी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से घंटों गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। देर रात तक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

विज्ञापन


शाम करीब 5.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार और माल्टी में गोलाबारी शुरू की। इससे दहशत का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए बंकरों अथवा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों दिगवार, तैड़वां, माल्टी, दालान, बयालदारा के लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से कुछ दिनों से बेवजह गोलाबारी की जा रही है, जिससे हमारा सभी प्रकार का काम धंधा चौपट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें