फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला अक्तूबर के अंत तक छोड़ देंगे अपना सरकारी निवास, प्रशासन को चिट्ठी लिख दी जानकारी

Wed, 09 Sep 2020 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : उमर के ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि वह अपना सरकारी आवास अक्तूबर माह के अंत तक खाली कर देंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पत्र पोस्ट करते हुए कहा कि वो यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठा रहे हैं और बीते साल मीडिया में जो खबरें थीं वह गलत थीं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें घर छोड़ने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है, वह अपने मन से ये कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक सचिव को खत लिखकर उन्होंने बताया है कि मुझे श्रीनगर के गुपकर रोड पर मकान नंबर जी-1 2002 में आवंटित हुआ था। 2008 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मुझे मकान नंबर जी-5 मुख्यमंत्री निवास के रूप में आवंटित हुआ। 2015 तक मैं इस मकान में रहा। तब से मैं यही रह रहा हूं।

उमर ने ये भी लिखा है कि उन्होंने कभी किसी सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं किया और न ही करना चाहते हैं। ऐसे में इस घर में रहना उनके लिए ठीक नहीं है। वह अपने लिए एक उचित घर की तलाश कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में समय इसलिए लग रहा है क्योंकि यह कोरोना काल है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें भरोसा है कि अगले आठ-दस हफ्तों में उन्हें उचित घर मिल जाएगा और वो उसमें शिफ्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें