फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठनों के चीन कनेक्शन का होने लगा खुलासा

Wed, 26 Jul 2017 11:21 AM IST
amarujala.com-presented by: राघवेंद्र नारायण मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कश्मीर में चीन की दखल की बात कही तो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान के आधार पर सवाल खड़े कर दिए। इस मुद्दे पर संसद में बहस कराने की भी मांग हुई। लेकिन अब आतंकी संगठनों के चीन कनेक्शन का खुलासा होने लगा है। सुरक्षा एजेंसियों अब आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के चीन कनेक्शन को खंगाल रहीं हैं। डोकलाम विवाद के बाद चीन ने कश्मीर में भूटान की तर्ज पर दखल की धमकी दी थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस चेतावनी से पहले ही चीन की ओर आतंकी संगठनों को हथियारों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पाक सेना भी अब सीजफायर के उल्लंघन में चीन में बने मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। चीन के मोर्टार ज्यादा घातक हैं। पहले पाक से दागे जाने वाले मोर्टार के अवशेष में मेड इन पाकिस्तान लिखा मिलता था। अब इन पर मेड इन चीन की मुहर रहती है। कुछ मोर्टार में कुछ भी नहीं लिखा होता है। सूत्रों के मुताबिक नौशेरा और पुंछ इलाके में पाकिस्तान द्वारा हाल के दिनों में बरसाए गए गोलों में से अधिकांश चीन निर्मित थे। 

सेना और सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीर में मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकियों और गिरफ्तार आतंकियों के पास चीन निर्मित हथियार लगातार मिल रहे हैं। लश्कर ए तैयबा के दो दर्जन से अधिक आतंकियों के पास से चीनी ग्रेनेड और चीनी पिस्तौलें बरामद हुईं हैं। ए के 47 आतंकियों का पसंदीदा हथियार रहा है। चीन इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर करता है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को सुराग मिले हैं कि आतंकियों को चीन निर्मित एक के 47 मिल रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में इस महीने की 14 तारीख को गिरफ्तार लश्कर ए तैयबा के आतंकी शहबाज रसूल मीर के पास से सुरक्षा बलों को चीनी पिस्तौल मिली थी। सुरक्षा बलों की पूछताछ में इस आतंकी ने पीओके के आतंकी प्रशिक्षण शिविर में चीन से हथियारों की आपूर्ति के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। 
डोडा में आतंकवाद को फिर जिन्दा करने की साजिश 

सुरक्षा बलों ने डोडा में फिर से आतंकवाद को जिन्दा करने की लश्कर की साजिश का खुलासा किया है। इस क्रम में सुरक्षा बलों ने हाल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया जिसमें चीनी रेडियो सेट और पिस्तौलें भी हैं। उड़ी हमले में आतंकियों के शवों के पास जीपीएस सिस्टम को बरामद किया था। एजेंसियों का मानना है कि यह सिस्टम चीन ने मुहैया कराया था। 

लश्कर और अलगाववादियों ने चीन का किया है समर्थन आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में भड़की हिंसा के बाद हर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने चीन को उसके समर्थन के लिए आभार जताया। चीन ने जब कश्मीर में दखल की धमकी दी तो गिलानी ने फिर चीन को साधुवाद दिया। लश्कर ए तैयबा के आमिर हमजा ने एक वीडियो जारी कर डोकलाम मुद्दे पर चीन का समर्थन किया है। वीडियो में हमजा चीन के समर्थन से सिक्किम, जार्जिलिंग और कश्मीर में लड़ाई की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें